



हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़
प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले—लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं पत्रकार, सच्ची और जिम्मेदार पत्रकारिता ही सबसे बड़ी ताकत
उप मुख्यमंत्री सह लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव रविवार को सारंगढ़ के गुरु घासीदास पुष्प वाटिका में आयोजित प्रदेश स्तरीय पत्रकारों की कार्यशाला में शामिल हुए
इस दौरान आयोजक पत्रकारगणों ने उनका भव्य स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने जैतखाम की पूजा-अर्चना की कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” से हुआ तथा शहीद पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई,कार्यक्रम में सोनिया चौहान (इंटरनेशनल कराते विजेता), पुलिस निरीक्षक टीकाराम खटकर, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मानित सुनीता यादव एवं प्रियंका गोस्वामी को “सारंग रत्न” सम्मान से नवाजा गया
इस अवसर पर आयोजक समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप परिहार, उपाध्यक्ष नितिन सिन्हा एवं प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने उप मुख्यमंत्री से पत्रकार सुरक्षा कानून को सशक्त बनाकर प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की।
धरमजयगढ़ के पत्रकार विवेक पांडे और उमा यादव को मिली जिम्मेदारी
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार विवेक पांडे एवं उमा यादव को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि विवेक पांडे और उमा यादव लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता करते आ रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर दोनों नवनियुक्त सदस्यों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी सुरक्षा और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पत्रकार जगत में खुशी की लहर दौड़ गई और अनेक पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
















