मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

सारंगढ़ में 11 जनवरी को प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला, डिप्टी सीएम होंगे मुख्य अतिथि, धरमजयगढ़ के पत्रकार होंगे शामिल

On: January 3, 2026 8:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के तत्वावधान में आगामी 11 जनवरी को सारंगढ़ में प्रदेश स्तरीय पत्रकारों की कार्यशाला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी।

इस प्रदेश स्तरीय आयोजन में धरमजयगढ़ क्षेत्र से भी पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों, कर्तव्यों तथा वर्तमान दौर की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। साथ ही पत्रकारों को संगठनात्मक मजबूती, कानूनी जानकारी और पेशेवर दक्षता से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

कार्यशाला के उपरांत रात्रि में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के नामचीन कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन को और भी यादगार बनाएगा।

धरमजयगढ़ के पत्रकारों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल पत्रकारों को एकजुट करते हैं, बल्कि समाज और शासन के बीच सेतु की भूमिका भी निभाते हैं।अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेशभर के पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल..अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की प्रदेश कार्यसमिति में विवेक पांडे और उमा यादव को मिली जिम्मेदारी !

बरबसपुर में ईसर राजा और गौरा रानी का भव्य विवाह उत्सव, गौरा नृत्य पार्टी को शुंभ चौहान करेंगे सम्मानित

धरमजयगढ़ में सांसद क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन 25 दिसंबर कोरायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

धरमजयगढ़ में मंडल स्तरीय विशाल हिंदू सम्मेलन का होगा आयोजन, जुटेंगे हजारों सनातनी!!

सांसद और समाजसेवी शंभू चौहान के आतिथ्य में आज शाम होगा प्रेस क्लब धरमजयगढ़ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और कवि सम्मेलन

12 अक्टूबर को क्लब ग्राउंड में भव्य रूप से होगा प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं कवि सम्मेलन.मुख्य अतिथि होंगे…

Leave a Comment