मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

दुर्गापुर में प्रस्तावित SECL कोल माइंस का विरोध,अपनी मांगों को लेकर ग्रामवासियों ने SDM को दिया ज्ञापन

On: November 6, 2025 5:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ के दुर्गापुर में प्रस्तावित एसईसीएल कोल माइंस के विरोध को लेकर प्रभावित गांव से आज कई ग्रामवासी स्थानीय एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां अनुविभागीय अधिकारी के नाम प्रभावित ग्रामवासियों ने ज्ञापन सौंपा,किसानों ने अपने दिए ज्ञापन में कहा है कि एस.ई.सी.एल की प्रस्तावित दुर्गापुर कोयला खनन परियोजना में प्रभावित ग्रामवासी एस.ई.सी.एल प्रबंधन एवं प्रसाशन के मध्य सहमति नहीं बनने के कारण प्रभावित भूमि का खसरा / रकबा एवं वृक्ष परिसंपत्ति इत्यादि का सर्वे कार्य किसी भी पस्थिति में कराये जाने हेतु श्रीमान द्वारा आदेश परित ना किया जावे ।

पूर्व में सभी प्रभावित पंचायतो द्वारा ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्तावित कोयला खनन के विरोध में प्रस्ताव पारित कर शासन प्रसाशन को अवगत् कराया गया है। प्रस्तावित दुर्गापुर कोयला खनन परियोजना के प्रभावित क्षेत्र अधिसूचित क्षेत्र है जहां पेशा कानून लागू है इसलिए खनन परियोजना सम्भव ही नहीं है। तथा एस.ई.सी.एल प्रबंधन हमेशा प्रभावित किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा है। कई बार बैठकें होने के बावजूद किसी प्रकार का सहमति नहीं बन पाया है। और ना ही बनेगा। ऐसी स्थिति में सर्वे का कार्य कराना न्याय सगंत नहीं होगा ।प्रभावित गांव के लोगों ने कहा कि एस.ई.सी.एल की प्रस्तावित दुर्गापुर कोयला खनन परियोजना में प्रभावित ग्रामवासी एस.ई.सी.एल प्रबंधन एवं प्रसाशन के मध्य सहमति नहीं बनने के कारण प्रभावित भूमि का खसरा / रकबा एवं वृक्ष परिसंपत्ति इत्यादि का सर्वे एवं ड्रोन सर्वे का कार्य नहीं कराये जाए।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनसुनवाई से पहले ‘जनसंपर्क’ की तैयारी? पुरुंगा में अदाणी परियोजना को लेकर स्वास्थ्य शिविर पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले– “हमें अपने पक्ष में करने की कोशिश”

🚨 उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के तीन मनोनीत एल्डरमैन ने ली शपथ, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

दशहरा मैदान में चल रहे मीनाबाजार के संचालक द्वारा ‘सफाई’ के नाम पर गरीब दुकानदारों से रोज़ाना ₹100 की वसूली! रसीद नहीं, जवाब गोलमोल… आखिर किसके इशारे पर चल रहा यह खेल?

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड.महिला पर केस दर्ज

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिनोवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..?

Leave a Comment