मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

प्रस्तावित भूमिगत कोल खनन से कृषि, जल स्रोत या वन क्षेत्र पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव : कंपनी , ग्राम सभा के अधिकार एवं पेशा एक्ट के प्रावधान बने रहेंगे अपने मूल स्वरूप में

On: October 23, 2025 8:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

आगामी 11 नवंबर को प्रस्तावित अडानी पुरुंगा भूमिगत कोल ब्लॉक की जनसुनवाई को लेकर आज जनपद सभागार में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरुंगा, सामरसिंघा, तेंदुमुड़ी और कोकदार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, सदस्य सहित अडानी कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई निरस्ती की मांग और उठाए गए सवालों पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपना पक्ष स्पष्ट किया।अडानी अधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित भूमिगत कोल खनन से कृषि, जल स्रोत या वन क्षेत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जल स्तर कम होने की बातें भ्रांति मात्र हैं। वनोपज संसाधन और जीव-जंतु पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। भूमि अधिग्रहण या विस्थापन की कोई आवश्यकता नहीं होगी।परियोजना से 1200 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि कंपनी क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्राम सभा के अधिकार एवं पेशा एक्ट के प्रावधान अपने मूल स्वरूप में बने रहेंगे। गौरतलब है कि ग्राम तेंदुमुड़ी में 18 अक्टूबर को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने मेसर्स अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (अडानी पुरुंगा भूमिगत कोयला खदान) के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज करते हुए जनसुनवाई निरस्ती की मांग की थी।इसके तहत 22 अक्टूबर को ग्रामीण प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन सौंपा था। कंपनी के अनुसार, कुल 869.025 हेक्टेयर भूमि में से मात्र 17 हेक्टेयर क्षेत्र का उपयोग खनन के लिए किया जाएगा।।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनसुनवाई से पहले ‘जनसंपर्क’ की तैयारी? पुरुंगा में अदाणी परियोजना को लेकर स्वास्थ्य शिविर पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले– “हमें अपने पक्ष में करने की कोशिश”

🚨 उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के तीन मनोनीत एल्डरमैन ने ली शपथ, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

दशहरा मैदान में चल रहे मीनाबाजार के संचालक द्वारा ‘सफाई’ के नाम पर गरीब दुकानदारों से रोज़ाना ₹100 की वसूली! रसीद नहीं, जवाब गोलमोल… आखिर किसके इशारे पर चल रहा यह खेल?

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड.महिला पर केस दर्ज

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिनोवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..?

Leave a Comment