हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी रायगढ़ पुलिस लाइन सहित धरमजयगढ़ थाने में पारंपरिक व वैदिक विधि से शस्त्र पूजन किया गया।
पूजन से पूर्व सभी अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों की विधिवत सफाई कर उन्हें सुसज्जित रूप से पूजा स्थल पर रखा गया। तत्पश्चात धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी और थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने मां भगवती की आराधना कर सभी अस्त्र-शस्त्रों एवं वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। देवी को प्रसन्न करने के लिए परंपरागत रूप से राखिया फल की बलि भी दी गई।










