मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “अटल भूषण पुरस्कार” से सम्मानित

On: September 20, 2025 7:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय अटल फाउंडेशन द्वारा अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल जुदेव को प्रतिष्ठित “अटल भूषण पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार भारत रत्न पूज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति और उनकी महान विरासत को समर्पित है। वाजपेयी जी एक दूरदर्शी राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कवि और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे, जिनके आदर्श आज भी करोड़ों भारतीयों को प्रेरणा देते हैं।राष्ट्रीय अटल फाउंडेशन देशभर में अटल जी के आदर्शों के संरक्षण और प्रसार हेतु कार्यरत है। फाउंडेशन युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने, साहित्य और कविता को प्रोत्साहन देने तथा सुशासन और विकास के उनके संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।अटल भूषण पुरस्कार को राष्ट्र और सनातन के लिए कार्यरत उन सभी महानुभावों को समर्पित किया गया है जिन्होंने समाज और राष्ट्रहित के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।इस अवसर पर अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने कहा कि यह सम्मान “घरवापसी” अभियान को और अधिक शक्ति प्रदान करेगा तथा राष्ट्र और सनातन के प्रति समर्पण को नई ऊर्जा देगा। आने वाले समय में और भी दृढ़ संकल्प और ताक़त के साथ घरवापसी का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

⚡ “मलका पॉवर बना ‘सफेद हाथी’ ! बिजली नहीं, उल्टा जल संकट : धरमजयगढ़ की जनता दोहरी मार झेलने को मजबूर”

⚡ “बिजली गई तो बंद डाकघर !” धरमजयगढ़ पोस्ट ऑफिस की लचर व्यवस्था से जनता परेशान

धरमजयगढ़ के ऊपर हवाई हलचल : क्या चल रहा है अंदरखाने ?. आसमान में चक्कर काटता जहाज, आखिर किस बड़े सर्वे की तैयारी ?

🔴 “महंगाई और संसाधनों की मार से ठप पड़े निर्माण कार्य, ठेकेदारों ने सरकार से मांगी आपात राहत”

🔥 “सब्सिडी के खेल में जनता को धोखा.अधूरी परियोजना का उद्घाटन.मलका पॉवर ने धरमजयगढ़ को दिया दोहरा दर्द”.8 मेगावॉट परियोजना बनी धरमजयगढ़ के लिए अभिशाप”

“पावर कंपनी के आगे बेबस प्रशासन ? धरमजयगढ़ में वन कानूनों की उड़ रही धज्जियां, मिलीभगत के गंभीर आरोप!”

Leave a Comment