मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

“स्ट्रीट लाइट घोटाला: मिलीभगत से करोड़ों की बंदरबांट, जिम्मेदार बेखौफ !” जांच हुई तो कई अधिकारी जा सकते हैं जेल”

On: April 16, 2026 10:33 AM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

नगर पंचायत धरमजयगढ़ एक बार फिर गंभीर अनियमितताओं और कथित घोटाले को लेकर चर्चा में है। इस बार मामला स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये के गबन का सामने आया है। आरोप है कि शासन द्वारा नगर में स्ट्रीट लाइट स्थापना के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी, लेकिन अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से इस राशि का दुरुपयोग किया गया।

जानकारी के अनुसार, टेंडर शर्तों के अनुरूप कार्य नहीं कराया गया। जहां पूरे नगर में 260 स्ट्रीट लाइट लगाई जानी थी, वहीं वास्तविकता में इससे कम लाइटें लगाई गईं, जबकि ठेकेदार को पूरा भुगतान कर दिया गया। इतना ही नहीं, निर्धारित मानकों की भी अनदेखी की गई—10 मीटर के पोल की जगह 7 मीटर के पोल लगाए गए और घटिया गुणवत्ता की लाइटें लगाई गईं, जो एक माह के भीतर ही खराब हो गईं।

टेंडर के अनुसार एक पोल की कीमत 26 हजार से लेकर 29,600 रुपये तक निर्धारित थी। ऐसे में कम सामग्री और निम्न गुणवत्ता के बावजूद पूर्ण भुगतान किया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है।

👉 जांच हुई तो खुलेंगे बड़े राज?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो कई अधिकारी-कर्मचारी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। नगर पंचायत में हुए इस कथित घोटाले ने शासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

📣जनता परेशान, जिम्मेदार मौन

इस घोटाले का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके, न तो सत्ता पक्ष और न ही विपक्ष के जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ रहे हैं।

⚡राजनीति सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित?

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि जनप्रतिनिधि केवल सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

🔥मांग उठी—हो उच्च स्तरीय जांच

नगरवासियों ने मांग की है कि नगर पंचायत के सभी निर्माण कार्यों और खरीदी से जुड़े बिल-वाउचर की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके और भविष्य में इस तरह के घोटालों पर रोक लगाई जा सके।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनसुनवाई से पहले ‘जनसंपर्क’ की तैयारी? पुरुंगा में अदाणी परियोजना को लेकर स्वास्थ्य शिविर पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले– “हमें अपने पक्ष में करने की कोशिश”

🚨 उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के तीन मनोनीत एल्डरमैन ने ली शपथ, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

दशहरा मैदान में चल रहे मीनाबाजार के संचालक द्वारा ‘सफाई’ के नाम पर गरीब दुकानदारों से रोज़ाना ₹100 की वसूली! रसीद नहीं, जवाब गोलमोल… आखिर किसके इशारे पर चल रहा यह खेल?

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड.महिला पर केस दर्ज

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिनोवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..?

Leave a Comment