मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

“पावर कंपनी के आगे बेबस प्रशासन ? धरमजयगढ़ में वन कानूनों की उड़ रही धज्जियां, मिलीभगत के गंभीर आरोप!”

On: April 4, 2026 2:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

📰 हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम भालूपखना में निर्माणाधीन 8 मेगावाट लघु जल विद्युत परियोजना एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शुरुआत से ही चर्चाओं में रही इस परियोजना पर अब वन अधिनियमों के खुले उल्लंघन और अधिकारियों की कथित मिलीभगत के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, संबंधित पावर कंपनी द्वारा वन मंडल क्षेत्र में बिना विधिवत गैर-वानिकी अनुमति लिए ही अवैध रूप से निर्माण कार्य कर स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया गया है। इतना ही नहीं, शासकीय खसरा नंबर 365 में भी निर्माण कार्य पूरा होने की बात सामने आ रही है।ताजा मामला बाकारुमा परिक्षेत्र के अंतर्गत चरखापारा से भालूपखना तक बिछाई जा रही विद्युत लाइन से जुड़ा है।

बताया जा रहा है कि जंगल के भीतर बिजली के खंभे गाड़े जा रहे हैं, जिसमें वन अधिनियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग ने लाइन विस्तार के लिए अनुमति ली है, लेकिन संबंधित अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कार्य धनबादा पावर कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। इस परियोजना के तहत 13 मीटर ऊंचे खंभों पर 8 मीटर तक 11 केवी और उसके ऊपर 33 केवी की लाइन बिछाई जा रही है।जब इस मामले में वनमंडल अधिकारी, धरमजयगढ़ से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें विद्युत विभाग के आवेदन के आधार पर स्वीकृति दी गई है। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्य उनके माध्यम से नहीं, बल्कि धनबादा पावर द्वारा कराया जा रहा है।

💢 अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि ?

👉 क्या इस कार्य के लिए शासन स्तर से कोई राशि स्वीकृत की गई है?

👉 क्या विद्युत विभाग ने ठेकेदार को विधिवत वर्क ऑर्डर जारी किया है ?

👉 यदि नहीं, तो वन विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई ?

गौरतलब है कि इस विद्युत लाइन को लेकर पहले भी आपत्तियां दर्ज की जा चुकी हैं। मुरली साहू द्वारा आवेदन देकर कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कार्य जारी है।

⚡ ऐसे में सवाल उठता है कि ?

क्या पावर कंपनी के प्रभाव के आगे प्रशासन पूरी तरह नतमस्तक हो चुका है? स्वीकृति की आड़ में जिस तरह वन कानूनों की अनदेखी की जा रही है, वह पूरे मामले में बड़े स्तर पर मिलीभगत और संरक्षण की ओर इशारा करता है।

👉 अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करते हैं या फिर पावर कंपनी को खुली छूट मिलती रहेगी।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment