हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़
धरमजयगढ़ क्षेत्र के पोटिया गांव में शुक्रवार की शाम तकरीबन चार बजे के आसपास एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली सुधार कार्य के दौरान एक युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली बनाने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा इसी दौरान बिजली प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।











