मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

नए साल में नेक काम : नूतन वर्ष के शुभागमन पर धरमजयगढ़ के युवा समाजसेवी एवं पत्रकारों ने अस्पताल तथा वार्डो में भ्रमण कर जरूरतमंद मरीजों को कंबल व फल वितरण कर लिया उनका आशीर्वाद…

On: January 1, 2026 6:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

🎉 @धर्मजयगढ़ एसडीओपी का अप्रत्यक्ष रूप से रहा सराहनीय योगदान…

आज 1 जनवरी 2026 नव वर्ष के शुभागमन पर धरमजयगढ़ के समाजसेवी व पत्रकारों ने मिलकर स्थानीय अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को गरम वस्त्र कंबल,एवं फल का वितरण किया ,और उनसे आशीर्वाद लिया।बता दें इस पुनीत कार्य में धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी जी का अप्रत्यक्ष रूप से सराहनीय योगदान रहा।

🎊 ठंड में परेशान गरीब और असहाय लोगों को दिया कंबल

कार्यक्रम के तहत ठंड से परेशान गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए गए, वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें फल भी वितरित किए गए। समाजसेवियों ने मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

💐 सेवा कार्य करना ही सच्चे अर्थों में उत्सव

पत्रकारों और समाजसेवियों ने कहा कि नए साल की शुरुआत सेवा कार्यों से करना ही सच्चे अर्थों में उत्सव मनाना है। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे ताकि जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई जा सके।

💢 जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

इस सेवा कार्य से अस्पताल परिसर में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

धरमजयगढ़ खंड चिकित्साधिकारी ने नव वर्ष के प्रथम दिन इस पुनीत कार्य को करने के लिए स्थानीय समाजसेवी, व पत्रकारों को साधुवाद दिया,और सभी को नव वर्ष की बधाई देते हुए इस कार्य की सराहना की।

👍 इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान प्रमुख रूप से युवा समाजसेवी एवं मानवअधिकार सुरक्षा संरक्षण आर्गेनाइजेशन के ब्लॉक अध्यक्ष अंतराम चौहान, आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ब्लॉक अध्यक्ष गुरुचरण सिंह राजपूत,समाजसेवी व पत्रकार असलम खान,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बी एल भगत , मिर्री बाबू, अस्पताल स्टाफ नर्स श्रीमती तनु देवांगन,चालक कुलदीप ,शशि कुमार,रामायण सारथी आदि मौजूद रहे।।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंजारी मंदिर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का DBL कंपनी ने दिया लिखित आश्वासन, नया शौचालय बनाने की भी पहल

मार्मिक समाचार पर मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान : 24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

“साप्ताहिक बाजार में राहगीरों को मिली राहत, युवा जन सेवा संगठन ने पिलाया ठंडा शरबत”

नंदनझरिया पार्क की झील में बोटिंग का रोमांच, उमड़ी पर्यटकों की भीड़ : वन विभाग की पहल से लौटी रौनक

पशुपतिनाथ दरबार में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार की हाजिरी, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के तीन पत्रकार “गुरुचरण सिंह राजपूत,विवेक पांडे और असलम खान” गणतंत्र दिवस पर सम्मानित

Leave a Comment