मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

“साप्ताहिक बाजार में राहगीरों को मिली राहत, युवा जन सेवा संगठन ने पिलाया ठंडा शरबत”

On: May 31, 2026 7:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच धरमजयगढ़ युवा जन सेवा संगठन द्वारा मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए साप्ताहिक बाजार के दिन थाना परिसर के सामने राहगीरों, बाजार आने वाले ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को ठंडा रूह अफ्जा शरबत वितरित किया गया।

संगठन के सदस्यों ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और युवाओं के इस सेवा कार्य की सराहना की। संगठन के सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है तथा भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में बिंकल बिस्वास,अमित आनंद, सुमित सरकार, कृष पटेल, मनीष मंडल, विकास देवनाथ, अजय दत्त एवं अर्जुन सिंह की प्रमुख भूमिका रही। सभी युवाओं ने मिलकर व्यवस्था संभाली और लोगों को शीतल पेय वितरित किया।

स्थानीय नागरिकों ने युवा जन सेवा संगठन की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ मानवता का संदेश भी देते हैं।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नंदनझरिया पार्क की झील में बोटिंग का रोमांच, उमड़ी पर्यटकों की भीड़ : वन विभाग की पहल से लौटी रौनक

पशुपतिनाथ दरबार में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार की हाजिरी, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के तीन पत्रकार “गुरुचरण सिंह राजपूत,विवेक पांडे और असलम खान” गणतंत्र दिवस पर सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर बिरहोर जनजाति और जरूरतमंद लोगों को प्रेस क्लब धरमजयगढ़ ने किया कंबल वितरण

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में एडुकला की बेटी ने लहराया परचम, विधायक लालजीत ने दी बधाई

समाजसेवी “शम्भु चौहान” ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं.. कहा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है

Leave a Comment