



हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़
प्रेस क्लब धरमजयगढ़ से जुड़े पत्रकार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शाम नेपाल यात्रा पर रवाना होंगे। यह यात्रा आपसी संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।प्रेस क्लब पदाधिकारियों के अनुसार यात्रा के दौरान पत्रकार नेपाल के प्रमुख दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे, साथ ही वहां के मीडिया प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर अनुभव साझा करेंगे। यात्रा को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।प्रेस क्लब ने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह यात्रा पत्रकारों के लिए यादगार व प्रेरणादायी साबित होगी।














