



हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़
नववर्ष के शुभ अवसर पर समाजसेवी शम्भु चौहान ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए।शम्भु चौहान ने अपने संदेश में कहा कि नववर्ष हमें नई ऊर्जा, नए संकल्प और समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सहयोग की भावना को बनाए रखने की अपील की।उन्होंने यह भी कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है और नए वर्ष में सभी को समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
अंत में समाजसेवी शम्भु चौहान ने सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नववर्ष की पुनः शुभकामनाएं दीं।
















