मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

पुरुंगा भूमिगत कोयला खदान: विकास की नई राह, पर्यावरण और जनहित की सुरक्षा के साथ

On: October 18, 2025 7:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

रायगढ़, 18 अक्टूबर 2025, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले के पुरुंगा, कोकदर और समरसिंहा गांवों में प्रस्तावित 2.25 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) क्षमता की भूमिगत कोयला खदान परियोजना को लेकर हाल ही में कुछ भ्रांतियाँ और गलतफहमियाँ सामने आई हैं। इस संदर्भ में परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय समुदाय के कल्याण और सतत विकास के सिद्धांतों पर आधारित है।

परियोजना के अधिकारी ने कहा की पुरुंगा भूमिगत परियोजना के विरुद्ध गलत भ्रांतियां प्रचारित की जा रही है तथा विस्थापन और जंगलों के दोहन किए जाने के संबंध में दुष्प्रचार किया जा रहा है।

भूमिगत परियोजना की स्थापना में न ही गांव का विस्थापन होगा तथा न ही जंगल काटने की आवश्यकता होगी। यह पूर्णतः भूमिगत खदान परियोजना होगी।

परियोजना के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में भी योगदान दिया जाएगा। भारत सरकार के नीति आयोग के अनुसार, वर्ष 2030 तक देश में कोयले की मांग 1192 से 1325 मिलियन टन तक पहुँचने की संभावना है। ऐसे में यह परियोजना देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगी, बल्कि पर्यावरणीय और सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी पूर्ण पालन करेगी।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंजारी मंदिर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का DBL कंपनी ने दिया लिखित आश्वासन, नया शौचालय बनाने की भी पहल

मार्मिक समाचार पर मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान : 24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

“साप्ताहिक बाजार में राहगीरों को मिली राहत, युवा जन सेवा संगठन ने पिलाया ठंडा शरबत”

नंदनझरिया पार्क की झील में बोटिंग का रोमांच, उमड़ी पर्यटकों की भीड़ : वन विभाग की पहल से लौटी रौनक

पशुपतिनाथ दरबार में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार की हाजिरी, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के तीन पत्रकार “गुरुचरण सिंह राजपूत,विवेक पांडे और असलम खान” गणतंत्र दिवस पर सम्मानित

Leave a Comment