मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

इंदु जेठवानी बने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रायगढ़ के कोषाध्यक्ष, संगठन ने जताया विश्वास

On: July 25, 2026 12:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता इंदु जेठवानी को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, रायगढ़ का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे इंदु जेठवानी ने विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदु जेठवानी वर्ष 1984 से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वे पूर्व में स्व. किशन जेठवानी के संरक्षक सदस्य एवं स्व. दिलीप सिंह जूदेव के प्रतिनिधि भी रहे हैं।

इंदु जेठवानी ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से अरुण साव, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, कृष्ण कुमार ठाकुर, ललित सिंह, अग्रवाल एवं लाल फूल उपाध्याय सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

वर्ष 1996 से 2000 तक उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नगर अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इस दौरान कॉलेज खुलवाने की मांग को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव सहित कई आंदोलन किए।इसके बाद वर्ष 2000 से 2003 तक वे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रहे।

वहीं 2003 से 2020 तक भाजपा आईटी एवं मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े रहकर विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वर्ष 2005 में युवा मोर्चा के जिला स्तर पर भी महत्वपूर्ण दायित्व संभाला तथा 2015 में जेल भरो आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। वर्ष 2020 में उन्हें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, रायगढ़ का मीडिया प्रभारी बनाया गया और वर्तमान में उन्हें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इंदु जेठवानी ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से अरुण साव, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, कृष्ण कुमार ठाकुर, ललित सिंह, अग्रवाल एवं लाल फूल उपाध्याय सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

“पुरूंगा में अदाणी के खिलाफ बिगुल : ‘गांव नहीं बिकेगा’, जनसुनवाई में अबकी बार “होगा जोरदार जवाब के साथ आर पार”

धनवाड़ा पावर परियोजना पर दायर जनहित याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीएम भरत कौशिक से प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

धरमजयगढ़ नगर पंचायत को मिला अब तक का सबसे युवा नेतृत्व, मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) नीरज अग्रवाल से विकास की बढ़ीं उम्मीदें

मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद”

महेश चैनानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त

Leave a Comment