



हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़।
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से धरमजयगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से उपस्थित नागरिकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
💢 कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार सहित पत्रकार, गणमान्य नागरिक, नगर के पार्षदगण और आसपास के क्षेत्र के सरपंच एवं सचिव मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने रंगों के पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
💢 संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी
थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि त्योहार के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी, वहीं किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
💢 शांति और सौहाद्र बनाए रखने का भरोसा
तहसीलदार ने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने, निर्धारित समय-सीमा और नियमों का पालन करने की अपील की। बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया।













