



हिन्दी समाचार : रायगढ़
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने रायगढ़ जिला पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।बताया जा रहा है कि यह बदलाव पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण में तेजी लाने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। नए पदस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शीघ्र योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
















