



हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़
जिला कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पार्षद गगनदीप सिंह कोमल और राजीव अग्रवाल को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
दोनों नेताओं की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।नवनियुक्त जिला सचिवों ने इस जिम्मेदारी के लिए विधायक लालजीत सिंह राठिया और पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।
उन्होंने पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्ति संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों को गति देने के उद्देश्य से की गई है। इससे रायगढ़ जिले में कांग्रेस की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।









