मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर धरमजयगढ़ प्रेस क्लब की बैठक संपन्न

On: January 22, 2026 3:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़।

आगामी राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर धरमजयगढ़ प्रेस क्लब की बैठक पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में दोपहर दो बजे आयोजित की गई। बैठक में प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।बैठक के दौरान ध्वजारोहण कार्यक्रम की रूपरेखा, समय निर्धारण एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम निर्धारित तिथि को गरिमामय एवं अनुशासित ढंग से सुबह साढ़े सात बजे संपन्न कराया जाएगा।प्रेस क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आपसी सहयोग पर जोर दिया तथा सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई।

बैठक में राष्ट्रीय एकता और पत्रकारिता की जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए आयोजन को भव्य रूप देने पर सहमति बनी।बैठक में प्रेस क्लब के अध्यक्ष नारायण बाईन,सचिव विवेक पांडे,उपाध्यक्ष गुरुचरण सिंह राजपूत,असलम खान,संरक्षक विजय अग्रवाल,कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल,सहसचिव राजू अग्रवाल,मीडिया प्रभारी राजू यादव और रोहित तिर्की उपस्थित रहे।

अंत में बैठक का समापन सकारात्मक वातावरण में किया गया।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment