



हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़
हाल ही में प्रकाशित एक अखबार में समाचार के माध्यम से यह उल्लेख किया गया है कि शम्भु चौहान द्वारा शिक्षा के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा की गई है, जो कि पूर्णतः गलत, भ्रामक है।

इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि शम्भु चौहान ने शिक्षा अथवा किसी अन्य उद्देश्य के लिए दो करोड़ रुपये की कोई घोषणा नहीं की है जिसका समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने खंडन किया है । समाचार में प्रकाशित यह जानकारी वास्तविकता से परे है और बिना पुष्टि के प्रकाशित की गई है।शम्भु चौहान द्वारा केवल शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयासों और सहयोग की भावना व्यक्त की गई थी, किंतु किसी भी प्रकार की राशि की औपचारिक घोषणा नहीं की गई। अतः समाचार में इस प्रकार का उल्लेख किया जाना भ्रामक है, जिससे समाज में गलत संदेश गया है।














