



हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़
एडुकला क्षेत्र की बेटी ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी प्रतिभा, विचारों और नेतृत्व क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
आपको बता दें कि एडुकला के किसान आत्माराम पटेल की सुपुत्री भारती पटेल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

विधायक लालजीत ने दी शुभकामनाएं
उनकी इस सफलता पर क्षेत्रीय विधायक लालजीत ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल एडुकला बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। विधायक ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश के भविष्य की मजबूत नींव है और ऐसी प्रतिभाएं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी।विधायक लालजीत ने आगे कहा कि सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है और एडुकला की इस होनहार बेटी की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।स्थानीय लोगों, परिजनों और शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
















