मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

वन परिक्षेत्राधिकारी सूर्यकांत नेताम के आने से अवैध गतिविधियों पर लगा अंकुश,जंगल में लौटी सुरक्षा

On: December 24, 2025 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

कापू वन परिक्षेत्र में वन परिक्षेत्राधिकारी (एफआरओ) सूर्यकांत नेताम के आने के बाद वन संपदाओं और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। उनके सक्रिय कार्यशैली के चलते क्षेत्र में अवैध कटाई, शिकार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है।

रेंजर सूर्यकांत नेताम द्वारा कापू रेंज के जंगलों में नियमित गश्त, औचक निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। वनकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसका सकारात्मक असर यह देखने को मिल रहा है कि विगत दिनों हुए वन्यजीवों के शिकार को लेकर की गई अचानक की गई कार्यवाही के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में दहशत व्याप्त है।

वन परिक्षेत्राधिकारी सूर्यकांत नेताम ने बताया कि वन संपदा और जीव-जंतुओं का संरक्षण उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा में विभाग का सहयोग करें। साथ ही, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है।

वन विभाग की इस सक्रियता से क्षेत्र में वन्यजीवों के लिए सुरक्षित माहौल बन रहा है और जंगलों की हरियाली भी संरक्षित हो रही है। स्थानीय लोगों ने भी विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे वन संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पशुपतिनाथ दरबार में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार की हाजिरी, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के तीन पत्रकार “गुरुचरण सिंह राजपूत,विवेक पांडे और असलम खान” गणतंत्र दिवस पर सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर बिरहोर जनजाति और जरूरतमंद लोगों को प्रेस क्लब धरमजयगढ़ ने किया कंबल वितरण

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में एडुकला की बेटी ने लहराया परचम, विधायक लालजीत ने दी बधाई

समाजसेवी “शम्भु चौहान” ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं.. कहा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है

नए साल में नेक काम : नूतन वर्ष के शुभागमन पर धरमजयगढ़ के युवा समाजसेवी एवं पत्रकारों ने अस्पताल तथा वार्डो में भ्रमण कर जरूरतमंद मरीजों को कंबल व फल वितरण कर लिया उनका आशीर्वाद…

Leave a Comment