मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

हत्या में कई लोगों की संलिप्तता का आरोप, एसपी से विधवा महिला ने लगाई न्याय की गुहार. कापु थानाक्षेत्र का मामला

On: June 9, 2026 2:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : रायगढ़

थाना कापू क्षेत्र के ग्राम कुम्हीचुंवा में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके पति की हत्या में शामिल कई आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की इतिश्री कर ली है।

पीड़िता के अनुसार उसके पति देवव्रत तुरी की 26 अप्रैल 2026 की रात घर के भीतर सोते समय कथित रूप से पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट कर उनकी गर्दन मरोड़ दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केवल एक आरोपी करमसाय नगेसिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि अन्य नामजद आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

महिला ने अपने आवेदन में दावा किया है कि हत्या की यह घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि इसके पीछे पुरानी रंजिश थी। उसने बताया कि 11 मार्च 2026 को भी आरोपियों द्वारा उसके परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस समय उसके पति ने थाना कापू में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

पीड़िता का कहना है कि यदि उस समय पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती तो उसके पति की जान बच सकती थी। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता और कथित संरक्षण के कारण आरोपियों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

अब पीड़िता ने रायगढ़ पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, फरार एवं नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, उसके परिवार को न्याय नहीं मिल पाएगा।फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सबकी निगाहें पुलिस प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment