मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

उर्सुलाईन स्कूल की हिटलरशाही : समय पर नहीं पहुंचे तो स्कूल में नहीं दी जाती एंट्री,बच्चे और परिजन बैरंग लौटने को मजबूर.बच्चों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन

On: September 8, 2025 1:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

धरमजयगढ़ । कुछ प्राइवेट स्कूलों के सख्त नियम होते हैं जहां कक्षाएं निर्धारित समय पर शुरू होती हैं और देर से आने वाले छात्रों को कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाता है, ताकि कक्षा के अन्य छात्रों के पढ़ाई में बाधा न आए लेकिन धरमजयगढ़ में स्थित उर्सुलाइन स्कूल की परंपरा ही अलग है यहां निर्धारित समय से एक पल की भी देर हुई तो बच्चों को स्कूल में एंट्री नहीं दी जाती जिससे बच्चों का भविष्य तो अंधकार में जा ही रहा है साथ ही उन्हें शिक्षा से भी वंचित किया जा रहा है जो शिक्षा का अधिकार कानून के विरुद्ध है.आप तस्वीर में साफ देख सकते है जिसमें लगभग बीस से अधिक बच्चे स्कूल के बाहर खड़े है जिन्हें स्कूल के मुख्य द्वार से प्रवेश नहीं दिया गया.

और बच्चे वापस घर को लौट गए यह तस्वीर सोमवार 8 सितंबर की है जहां स्कूल प्रबंधन की हिटलरशाही साफ देख जा सकती है आपको बता दें स्कूल का निर्धारित समय 7:55 है और इस निर्धारित समय में जो बच्चे स्कूल के भीतर प्रवेश नहीं कर पाते उन्हें एंट्री नहीं दी जाती और मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया जाता है ऐसे में कई बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है.देर से आने का कोई कारण हो सकता है, जैसे कि यातायात की समस्या, पारिवारिक मजबूरी, या बच्चे का अस्वस्थ होना या अन्य कोई भी ऐसे में बच्चों को स्कूल में प्रवेश न देना उसके सीखने की प्रक्रिया और मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव डाल डाल रहा है।बहरहाल इस मामले को लेकर अब स्कूल प्रबंधन,विकासखंड अधिकारी क्या कार्यवाही दिखाते है इसका इंतजार आम जनता के साथ साथ हिंदी समाचार को भी रहेगा.ताकि आगे की अपडेट लोगो तक पहुंचाई जा सके।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनसुनवाई से पहले ‘जनसंपर्क’ की तैयारी? पुरुंगा में अदाणी परियोजना को लेकर स्वास्थ्य शिविर पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले– “हमें अपने पक्ष में करने की कोशिश”

🚨 उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के तीन मनोनीत एल्डरमैन ने ली शपथ, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

दशहरा मैदान में चल रहे मीनाबाजार के संचालक द्वारा ‘सफाई’ के नाम पर गरीब दुकानदारों से रोज़ाना ₹100 की वसूली! रसीद नहीं, जवाब गोलमोल… आखिर किसके इशारे पर चल रहा यह खेल?

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड.महिला पर केस दर्ज

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिनोवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..?

Leave a Comment