मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

धरमजयगढ़ में HP गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप : 15 दिन तक सिलेंडर नहीं, ₹300 देने पर ‘तुरंत सेवा’ आम जनता त्रस्त! सोशल मीडिया पर शिकायत हो रही वायरल।

On: December 26, 2025 8:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शिकायतों ने धरमजयगढ़ स्थित HP गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि नियमित बुकिंग करने के बावजूद 10 से 15 दिन तक घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाती, जबकि ₹300 तक की अवैध वसूली (ब्लैक) करने पर सिलेंडर तुरंत घर पहुंच जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस खत्म होने के बाद वे मजबूरी में इंतजार करते रहते हैं, लेकिन एजेंसी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता। एजेंसी मालिक से मिलना लगभग असंभव बताया जा रहा है, फोन अक्सर बंद रहता है और कर्मचारी उपभोक्ताओं से बात करने से कतराते हैं।

“बुकिंग का मैसेज आ जाता है, लेकिन सिलेंडर नहीं आता। पूछने जाएं तो कर्मचारी टाल देते हैं। जिन लोगों ने पैसे दिए, उन्हें उसी दिन सिलेंडर मिल जाता है,”

एक पीड़ित उपभोक्ता☝️

‘ब्लैक’ का खुला खेल?…

सोशल मीडिया पर वायरल शिकायतों में आरोप है कि होम डिलीवरी के नाम पर अतिरिक्त रकम ली जा रही है, जबकि नियमों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की तय कीमत में ही डिलीवरी शुल्क शामिल होता है। अगर यह आरोप सही हैं, तो यह उपभोक्ता अधिकारों का खुला उल्लंघन और कालाबाजारी की श्रेणी में आता है।

सवालों के घेरे में एजेंसी और निगरानी तंत्र….

सबसे बड़ा सवाल यह है कि:क्या एजेंसी जानबूझकर नियमित बुकिंग की डिलीवरी रोक रही है?क्या अवैध वसूली की जानकारी संबंधित गैस कंपनी और प्रशासन को है?उपभोक्ताओं की सुनवाई आखिर कौन करेगा?

आम जनता पूछ रही है: “जाएं तो आखिर जाएं कहां?

धरमजयगढ़ जैसे कस्बाई क्षेत्र में गैस सिलेंडर केवल सुविधा नहीं, रसोई की बुनियादी जरूरत है। महिलाओं, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि शिकायत की कोई प्रभावी स्थानीय व्यवस्था नहीं होने से वे खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

प्रशासन और HP कंपनी से कार्रवाई की मांग….

उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और HP Gas कंपनी से मांग की है कि:एजेंसी की तत्काल जांच कराई जाए।डिलीवरी रजिस्टर और बुकिंग डेटा की ऑडिट हो।अवैध वसूली पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।उपभोक्ताओं के लिए स्पष्ट शिकायत समाधान व्यवस्था लागू की जाए।अब देखना यह है कि सोशल मीडिया से उठी यह आवाज़ कार्रवाई तक पहुंचती है या फिर आम जनता यूं ही गैस के लिए भटकती रहेगी।।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PDS दुकान बना घोटाले का अड्डा.जांच में पहुंचे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और सीईओ की जांच में सामने आई चौंकाने वाली गड़बड़ियां,विक्रेता को हटाने का दिए निर्देश..जाने पूरा मामला..पढ़े पूरी खबर

धरमजयगढ़ हॉस्पिटल चौक पर लगा पोस्टर बन रहा दुर्घटनाओं की वजह, सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर ट्रोल ! पोस्टर का डायरेक्शन बदलने की हो रही मांग

बड़ी खबर ! राशन माफिया बेलगाम ! मिरिगुड़ा गांव में विक्रेता की मनमानी से हाहाकार, ग्रामीण दूसरे जिले से सरकारी राशन लाने को मजबूर..देखें वीडियो में जनता का दर्द

सुस्त कार्यशैली से परेशान ग्रामीण, छाल रेंज के अधिकारी राजेश चौहान पर उठे सवाल

धरमजयगढ़ उर्सुलाइन स्कूल से लगातार आ रही लापरवाही सामने,संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी मौन.बच्चों की सुरक्षा पर सवाल.शिक्षकों का बेढंग रवैया बना अभिभावकों का सिरदर्द!

Leave a Comment