मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में भक्ति,नृत्य और संगीत का अनोखा संगम गरबा नाइट.दर्शकों की उमड़ी भीड़

On: September 27, 2025 3:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

नवरात्र का जिक्र हो और गरबा-डांडिया की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है.भक्ति, संगीत और नृत्य का यह अनोखा संगम हर साल नवरात्रि की शुरुआती रात धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान को रंगीन बना देता है। इस बार नवरात्र के त्योहार में दो दिनों तक आयोजित होने वाले गरबा नाइट की धूम मची हुई है जिसमें नगर की युवतियां और महिलाओं सहित छोटी बच्चियों ने सजधजकर जो समा बांधा वो तारीफ के काबिल रहा साथ ही इस आयोजन को सफल बना दिया शुक्रवार की शाम मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के आगमन के साथ ही गरबा नाइट का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला वहीं शनिवार यानी कि आज की रात गरबा महोत्सव की अंतिम रात है जिसे लेकर दर्शकों में भी भारी उत्साह बना हुआ है।आपको बता दें गरबा मां शक्ति की आराधना का प्रतीक है, जिसमें गोल घेरा बनाकर नृत्य किया जाता है। यह घेरा जीवन और ऊर्जा के निरंतर चक्र का प्रतीक माना जाता है। वहीं, डांडिया की खटखटाहट वातावरण में जोश भर देती है। पारंपरिक चनिया-चोली, केडियू और बंधनी परिधान पहनकर जब नगर की महिलाएं युवतियां और छोटे बच्चे एक साथ झूमते हैं, तो माहौल दिव्य और उल्लासपूर्ण हो जाता है।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रेस क्लब धरमजयगढ़ ने गणतंत्र दिवस पर जयस्तंभ चौक में किया ध्वजारोहण

नितिन दुबे के कार्यक्रम में दशहरा मैदान हुआ हाउसफुल. सांसद और शंभू चौहान हुए शामिल

शुक्रवार की शाम मां दुर्गा की प्रतिमा का होगा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत.वाहनों का काफिला.कर्मा नृत्य और होगा गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन

मां दुर्गा को प्रसन्न करने इस नवरात्रि होगा भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन.तैयारियां हुई शुरू

विसर्जन के अंतिम दिन “धरमजयगढ़ के राजा” की विदाई.कर्मा पार्टी के साथ निकली शोभायात्रा

पुलिस की सुरक्षा के बीच भगवान गणेश को धूमधाम से दी गई विदाई..आतिशबाजी,कर्मा नृत्य और डीजे की धुन पर मांड नदी तक पहुंचे श्रद्धालु

Leave a Comment